जन्म: 13 फरवरी, स्थान: भोपाल. माता: श्रीमती स्व. मीना कुशवाहा, पिता: श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’. शिक्षा: एम.जे (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म). व्यवसाय: पत्रकार. करियर यात्रा: वर्ष 2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर करने के बाद ईटीवी हैदराबाद से कार्य की शुरुआत. उसके पश्चात वर्ष 2003 से 2008 तक सहारा न्यूज़, नई दिल्ली फिर उसी संस्थान के लिए भोपाल में एक वर्ष 2009 तक कार्य किया. इसके बाद टाइम टुडे चैनल में एक साल और वर्ष 2011 में लाइव इंडिया न्यूज़ चैनल मुंबई में कार्य किया. वर्ष 2013 में भोपाल वापसी, बंसल न्यूज़ सहित अन्य संस्थानों में कुछ समय कार्य किया. वर्तमान में गृह नगर भोपाल में हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल में कार्यरत तथा स्वतंत्र लेखन. उपलब्धियां/पुरस्कार: प्रकाशन-साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग, भोपाल के सहयोग से कविता संग्रह ‘कशमकश’ वर्ष 2016 में प्रकाशित. सम्मान- वर्ष 2007 कादंबिनी युवा कहानी प्रतियोगिता में कहानी पुरस्कृत, कविता संग्रह ‘कशमकश’ को वर्ष- 2016 में मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन का प्रतिष्ठित वागीश्वरी पुरस्कार. वागर्थ, कथादेश, कादंबिनी, उद्भावना, परिकथा, समरलोक, परिंदे एवं जनसत्ता, दैनिक भास्कर, पत्रिका, नई दुनिया सहित विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कविताएं-कहानियां प्रकाशित. रुचियां: पढ़ना-लिखना, संगीत, पर्यटन. पता: बी- 101, महानंदा ब्लॉक, विराशा हाइट्स, दानिश कुंज ब्रिज, कोलार रोड, भोपाल- 42. ई-मेल: shrutyindia@gmail.com