जन्म: 20 अक्टूबर, स्थान: भोपाल. माता: श्रीमती संगीता कठाले, पिता: स्व. श्री दिवाकर कठाले. जीवन साथी: श्री दीपन अधिकारी. संतान: पुत्री -01. शिक्षा: बी.ए., एम.ए., संगीत प्रभाकर (गायन, तबला) संगीतविद्. करियर यात्रा: मां प्रोफेसर संगीता कठाले गायिका थी, जिनसे संगीत की शिक्षा ली. संतूर का प्रशिक्षण पद्मविभूषण पं. शिवकुमार शर्मा जी से लिया. अगस्त 1991 से संतूर वादिका. व्यवसाय: वर्तमान में क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, एन.सी.ई.आर.टी. (संगीत विभाग) भोपाल में कार्यरत. उपलब्धियां/पुरस्कार: देश की प्रथम महिला संतूर वादिका, देश-विदेश में अनेक संगीत कार्यक्रमों की प्रस्तुति, कला शिक्षा समिति द्वारा ‘कल के कलाकार’ प्रतिभा सम्मान, प्रवीर सम्मान, समता प्रतिभा सम्मान, चक्रधर सम्मान, बखतराम सम्मान, करवट कला सम्मान, देश के लगभग सभी महत्वपूर्ण संगीत समारोहों में संतूर वादन, आकाशवाणी और दूरदर्शन की “ए ग्रेड” कलाकार. विदेश यात्रा: यूके, यूएई सहित अनेक देशों की यात्रा. रुचियां: संगीत, पर्यटन, नाटक वाचन, बागवानी. पता: 8/10, श्रीराम अपार्टमेन्ट्स, 6 -मालवीय नगर, भोपाल -03. ई-मेल: shrutisantoor@gmail.com