जन्म: 6 अप्रैल, स्थान: जखौरा (ग्वालियर). माता: श्रीमती उमा देवी, पिता: श्री सुरेंदर सिंह. शिक्षा: बी.ए. (जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर). बी.पी.एड अध्ययनरत. करियर यात्रा: बचपन से ही कुश्ती खेल के प्रति रुझान रहा, लेकिन गांव की किसी बेटी का कुश्ती में करियर बनाना सपने जैसा था. विरोध के बावजूद रानी कुश्ती में करियर बनाने की तैयारी करती रही. स्कूल स्तर पर शुरू हुआ कुश्ती लड़ने का सिलसिला आज तक जारी है. उपलब्धियां/पुरस्कार: स्कूल नेशनल में 3 कांस्य व 2 रजत पदक, सब-जूनियर नेशनल (कन्याकुमारी) कांस्य पदक, जूनियर नेशनल (2016) कांस्य पदक, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी (2016) कांस्य पदक, सीनियर नेशनल (2018) कांस्य पदक, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी (2018) कांस्य पदक, अंडर 23 नेशनल (2019) स्वर्ण पदक, वर्ल्ड चैपियनशिप बुडापेस्ट (हंगरी) 2019 में शामिल, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी (2019) रजत पदक, सीनियर नेशनल 2019 कांस्य पदक, अंडर 23 वर्ल्ड चैम्पियनशिप गोल्ड मेडल, दो बार लगातार राजस्थान तथा मध्यप्रदेश महिला केसरी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, 5 सालों तक म.प्र. यूनिवर्सिटी की चैम्पियन का खिताब. उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित ‘यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया गेम्स 2020‘ में गोल्ड मेडल, शिर्डी (महा.) में आयोजित नेशनल विमन रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल. विदेश यात्रा: हंगरी. रुचियां: खेल. अन्य जानकारी: रानी नेशनल रेसलिंग में गोल्ड जीतने वाली म.प्र. की पहली महिला रेसलर हैं. इनकी उपलब्धियों से उत्साहित इनके गाँव (जखौरा) के लोग अब अपनी लड़कियों को खेल के लिए प्रेरित करने लगे हैं. पता: एफ़-1, सुदामापुरी, मुरार, जि. ग्वालियर म.प्र. -06. ई-मेल: raniwrestler@gmail.com