जन्म: 28 जुलाई, स्थान: भोपाल. माता: श्रीमती शालिनी गेडाम, पिता: स्व. श्री रमेश राव गेडाम. शिक्षा: एम.ए. भरतनाट्यम (नृत्य). डॉ. लता सिंह मुंशी जी (गुरु) से नृत्य की विधिवत शिक्षा प्राप्त की. व्यवसाय: नृत्य शिक्षिका/ऑनलाइन एवं ऑफलाइन नृत्य क्लासेस, संचालिका – यामिनी ब्यूटी पार्लर. 3 वर्ष तक बालेन्द्र सिंह बालू जी (गुरु) से अभिनय सीखा. करियर यात्रा: वर्ष 2010 से 2015 तक आइडिया कंपनी में बतौर टीम लीडर कार्य किया. वर्ष 2015 में स्वयं का ब्यूटी पार्लर शुरू किया. वर्ष 2017 से 2020 तक कमला नेहरू हा.से. स्कूल कोटरा सुल्तानाबाद में कार्य किया. वर्तमान में नृत्य कक्षा और ब्यूटी पार्लर का संचालन. उपलब्धियां/पुरस्कार: अनेक नाटकों में नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, नाटकों में पूर्वारंग में नृत्य मुख्य रूप से प्रस्तुत किया. सोनी चैनल के लिए ‘मन में है विश्वास’ नाटक में कोरियोग्राफर. शॉर्ट मूवी साइकल (IMDB) में डायरेक्टर देवाशीष मखीजा जी के निर्देशन में बतौर कलाकार काम किया. रुचियां: किताबें पढ़ना, नृत्य सिखाना, नई-नई जगहों पर घूमना (भ्रमण करना), लोगों की मदद करना. अन्य जानकारी: सदस्य- दि बैठक आर्ट हाउस, भोपाल एवं संस्कार भारती भोपाल. नृत्य की बारीकियां सिखाने हेतु नृत्य कक्षाओं के अलावा वर्कशॉप का आयोजन. जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क नृत्य की शिक्षा. पता: 2526, आरडी मेमोरियल कॉलेज बरखेड़ी भोपाल -44. ई-मेल: yamipreety@gmail.com