जन्म: 04 अक्टूबर, स्थान: टीकमगढ़ माता: स्व. श्रीमती विद्या कुमारी, पिता: स्व. श्री हरप्रसाद खरे. जीवन साथी: श्री रामशरण खरे. संतान: पुत्री -01. शिक्षा: एम.एस.सी. (वनस्पति विज्ञान), एम.ए. (ड्राइंग एवं पेंटिंग). व्यवसाय: कलाकार (पेंटिंग). करियर यात्रा: चित्रकला में रुचि के चलते स्कूल और कॉलेज में प्रतियोगिताओं में भाग लेती रहीं, लेकिन चित्रकला की विधिवत यात्रा विवाह के बीस वर्ष बाद शुरू हुई. वर्ष 2006 से राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एकल तथा समूह प्रदर्शनी आयोजित करने का सिलसिला शुरू हुआ, जो अभी तक जारी है. उपलब्धियां/पुरस्कार: राष्ट्रीय कालिदास सम्मान, उज्जैन (2012), ऑल इंडिया ट्रेडिशनल केटेगरी अवार्ड आईफेक्स, नई दिल्ली (2013). एकल प्रदर्शनियां- जहांगीर आर्ट गैलरी-मुंबई, भारत भवन-भोपाल, देवलालीकर कला वीथिका-इंदौर, जवाहर कला केन्द्र-जयपुर, फ्रैंकफर्ट (जर्मनी). विदेश यात्रा: जर्मनी, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, नेपाल. रुचियां: लोककला, लोकगीत-संगीत, सिलाई-कढ़ाई-बुनाई. अन्य जानकारी: रबारी क्ले रिलीफ वर्क (कच्छ (गुजरात) में घरों में मिट्टी और कांच से आकर्षक सज्जा की जाती है) में प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक कृतियां तैयार की तथा दिल्ली में प्रशिक्षण दिया. प्रदर्शनी भी आयोजित की. पता: 11, सौम्या एन्क्लेव, सियाराम परिसर. गोविन्द नारायण मॉडल टाउन के पास, चूना भट्टी, भोपाल -16. ई-मेल: praveenkhare410@gmail.com