जन्म: 5 मई, स्थान: भोपाल. माता: श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव, पिता: श्री आर.के श्रीवास्तव. शिक्षा: बी टेक (कम्प्यूटर साइंस). व्यवसाय: लेखक, मॉडल, आईटी प्रोफेशनल. करियर यात्रा: जनवरी 2016 से 18 दिसंबर तक मिसाओ इंडिया, गुड़गांव में आईटी एनालिस्ट, 19 जनवरी से 20 दिसंबर तक कोरकार्ड, इंडिया में वरिष्ठ मानव संसाधन प्रबंधक के रूप में कार्य किया. जनवरी 2020 से वर्तमान में फ्रीलांस कांट्रेक्टर के रूप में कार्य जारी. उपलब्धियां/पुरस्कार: प्रकाशन –1. ‘रक्षाबंधन’, 2. ‘ईजी चेयर’ (उपन्यास). सह-लेखक -‘साइलेंस’ और ‘अनसुलझी जिंदगी के अनकहे अल्फाज’. सम्मान-भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजस्थान सरकार द्वारा बेस्ट बेटी अवार्ड (2013), मिस एशिया इंटरनेशनल (2021), मिस एशिया टैलेंट (2021), मिस एशिया इंस्पिरेशन (2021), बुक फर्म द्वारा बेस्ट डेब्यू ऑथर अवार्ड (2021), स्टार अवार्ड्स द्वारा इंटरनेशनल वूमन प्राइड अवार्ड (2021), मिस एंड मिसेज एशिया इंटरनेशनल 2021 में फाइनलिस्ट, मिस इंडिया शाइनिंग स्टार (2020) और मिस इंडिया विवेशिअस (2020), मिस बी स्टार सीजन -2 की प्रथम उपविजेता, आगाज़ इंडिया द्वारा उपन्यास ‘रक्षाबंधन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कथा लेखक का पुरस्कार (2020), उपन्यास रक्षाबंधन के लिए अमेज़न बेस्ट सेलिंग लेखक पुरस्कार (2020), ‘काव्यिक कश्ती’ द्वारा ‘काव्यिक प्रतिभा’ पुरस्कार (2020). विदेश यात्रा: दुबई. रुचियां गायन, नृत्य, लेखन, चित्रकला. अन्य जानकारी: पहला उपन्यास रक्षाबंधन बेस्ट सेलर बनने के बाद सौन्दर्य प्रतियोगिता में किस्मत आजमाने का फैसला किया. पहला अवसर मिला मिस इंडिया क्वीन ऑफ़ हार्ट्स 2020 में जहां मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए इनका चयन किया गया. यहां मिली सफलता इनके सपनों के यात्रा की शुरुआत थी. जनवरी 2021 में माइलस्टोन मिस एशिया इंटरनेशनल 2021 के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन, मिस इंडिया इन्टरनेशनल 2021 के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली निष्ठा के पास ब्यूटी पेजेंट जीतने जैसा लंबा करियर बैकग्राउंड नहीं था, जबकि दुबई में 40 देशों से एक से बढ़कर एक प्रोफेशनल्स मॉडल्स कॉम्पटीशन में पहुँची थीं. इन सबके बीच इन्होंने जीत हासिल की. राष्ट्रीय स्तर की कविता प्रतियोगिता काव्यिक प्रतिभा में निर्णायक के रूप में उपस्थित. आकाशवाणी भोपाल में स्वतंत्र गायक. पता: ए-19, लेक पर्ल रेसीडेंसी, ई- 8 एक्सटेंशन, भोपाल -39. ई-मेल: nishthashrivastava05@gmail.com वेब: https://peopleimet.in/