
छाया: स्व सम्प्रेषित
प्रेरणा पुंज
अपने क्षेत्र की पहली महिला
देश की पहली महिला संतूर वादक श्रुति अधिकारी
श्रुति अधिकारी देश की ऐसी अकेली संतूर वादिका हैं, जिन्होंने पुरुषोचित कहे जाने वाले इस वाद्य को अपनाकर महिला कलाकारों का मान बढ़ाया है। यह उनके अनथक परिश्रम के अतिरिक्त विश्वविद्यालय में संतूर वादक गुरु पद्यविभूषण पं. शिवकुमार शर्मा की शिक्षा और सतत् मार्ग दर्शन के कारण ही संभव हुआ है। ग्वालियर के यशस्वी संगीत घराने की उत्तराधिकारी संगीत गुरु और गायिका संगीता कठाले और सुपरिचित सितार वादक स्व. डी वाई कठाले की सुपुत्री श्रुति, गायनाचार्य पंडित वाला भाऊ उमडेकर कुण्डल गुरु की नातिन हैं। मां और पिता से उच्च सांगितिक ज्ञान और अभ्यास की जटिलनताओं को सहज अंगीकार करने वाली श्रुति की शिक्षा भी आद्यांत सांगीतिक ही है।
पांच वर्ष की आयु से श्रुति ने स्वयं को गायन, सितार , वादन, वायलिन तबला और संतूर के साथ कथक नृत्य का अभ्यास करते हुए पाया। भारतीय संगीत शास्त्र और उसकी बारीकियों की अकादमिक अधिकारी श्रुति ने कंठ संगीत में स्नातकोत्तर उपाधि जहां विशेष योग्यता के साथ अर्जित की, वहीं स्वर्ण पदक के साथ सितार में कोविद किया। तबला में प्रभाकर और वाययलिन में विद की उपाधियों विशेष योग्यता के साथ अर्जित की। उनका लक्ष्य यही है किे संगीत का कोई पक्ष ऐसा न छूटने पाएं जो उनके लिए चुनौती बन सके।
संगीत में नवोन्मेष , नवाचार और कुछ पृथक करने के लिए श्रुति ने अपनी आत्माभिव्यक्ति के लिए अंतत: संतूर के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत के मंच पर दस्तक देने का संकल्प किया।
उपलब्धियां
- रेडियो में विविध कार्यक्रमों में भागीदारी
- ग्वालियर के सुख्यात तानसेन समारोह में प्रस्तुति
- भारत भवन भोपाल के स्त्री 1996 संगीत समारोह में प्रस्तुति
- अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन आगरा, रायपुर और भिलाई में प्रस्तुति
- मध्यप्रदेश संगीत समारोह में प्रस्तुति
- स्वामी हरिदास संगीत समारोह मुंबई में प्रस्तुति
- भोपाल के आरंभ और कल्हार उत्सव में प्रस्तुति
- संगीत समारोह पं.कृष्णराव शंकर में प्रस्तुति
- परम्परा संगीत समारोह ग्वालियर में प्रस्तुति
- स्वतंत्रता स्वर्ण जयंती समारोह राजभवन भेपाल में प्रस्तुङ्क्षत
- चक्रधर समारोह रायगढ़ में प्रस्तुति
- संगीत समारोह जालंधर, फगवाड़ा, नासिक, इलाहाबाद, आगरा , पटना, तिरुपति में प्रस्तुति
- गंधर्व संगीत समारोह पुणे में प्रस्तुति
संदर्भ स्रोत- मध्यप्रदेश महिला संदर्भ
और पढ़ें
- शकीला-बानो-भोपाली -दुनिया की पहली महिला कव्वाल/
- प्रमिला-तिवारी मध्यप्रदेश की पहली महिला खेल पत्रकार
- रेडियो सीलोन में प्रदेश की पहली उद्घोषक शीला-तिवारी
- उड़ान-का-लायसेंस-पाने-वाली/
- देश-की-पहली-महिला-कमेंटेट
- देश-की-पहली-महिला-मानवविज
- संगीत में डॉक्टरेट हासिल करने वाली पहली महिला डॉ सुमति मुटाटकर
- विज्ञान में पीएचडी करने वाली पहली भारतीय महिला कमला भागवत सोहोनी
- भारत की पहली अंतरराज्यीय ट्रक ड्राइवर योगिता रघुवंशी
- एविएशन कंपनी स्थापित करने वाली पहली महिला कनिका टेकरीवाल
- प्रदेश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी आशा गोपाल
- एशिया की पहली पोस्ट मास्टर जनरल सुशीला चौरसिया
- एशिया की पहली महिला ट्रक ड्राइवर पार्वती आर्य
- प्रदेश की पहली वन सेवा अधिकारी गोपा पाण्डे
- वायुसेना में प्रदेश की पहली महिला पायलट प्रिया नलगुंडवार
- रुपहले-पर्दे-पर-प्रदेश-की/
- देश की पहली महिला संतूर वादक श्रुति अधिकारी
- दूरदर्शन पर प्रदेश की पहली महिला समाचार वाचक सलमा सुल्तान
- विदेशी विश्वविद्यालय की कुलाधिपति बनने वाली देश की पहली महिला डॉ. रेणु खटोड़
- प्रसार भारती की पहली महिला अध्यक्ष मृणाल पाण्डे
- मध्यप्रदेश-की-पहली-महिला/
- देश की पहली महिला पखावज वादक चित्रांगना आगले रेशवाल
- देश की पहली ध्रुपद गायिका असगरी बाई
- दूरदर्शन की पहली महिला महानिदेशक अरुणा शर्मा
- देश की पहली महिला सुरबहार वादक अन्नपूर्णा देवी
- मध्यप्रदेश की पहली महिला सत्याग्रही सुभद्रा कुमारी चौहान
- राज्यपाल पद तक पहुँचने वाली प्रदेश की पहली महिला श्रीमती प्रभा राउ
- मध्यप्रदेश की पहली महिला उपमुख्यमंत्री जमुना देवी
- मध्यप्रदेश की पहली महिला राज्यपाल सरला ग्रेवाल
- मध्यप्रदेश की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन
- मध्यप्रदेश की पहली महिला राज्यसभा सदस्य सीता परमानंद
- देश की पहली महिला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
- राज्यसभा की पहली महिला उपसभापति नजमा हेपतुल्ला
- मध्यप्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री उमा भारती
- मध्यप्रदेश की पहली एवं इकलौती महिला मुख्यसचिव निर्मला बुच
- लोकसभा की पहली महिला महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव